Home क्राईम जालंधर पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी IPS अधिकारी, पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर की लाखों की ठगी

जालंधर पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी IPS अधिकारी, पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर की लाखों की ठगी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर ₹31.50 लाख की ठगी करने वाले फर्जी आईपीएस अधिकारी को शाहकोट पुलिस ने उसकी पत्नी और पिता सहित गिरफ्तार किया है। उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) सरवन सिंह बल्ल, सब-डिवीजन शाहकोट ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना शाहकोट में एफआईआर नंबर 164 दिनांक 17 जुलाई 2025 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 316(2), 318(4), 336(2), 336(3), 338 एवं 340(2) के तहत दर्ज की गई थी।

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी अनमोल रतन ने स्वयं को आईपीएस अधिकारी बताकर शिकायतकर्ता को पंजाब पुलिस में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी), इंस्पेक्टर तथा हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती कराने का झूठा भरोसा दिया और इस बहाने ₹31.50 लाख की ठगी की। जांच के दौरान आरोपी के पिता बलविंदर सिंह तथा पत्नी मनदीप कौर की संलिप्तता भी सामने आई, जिसके बाद दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन, एक फर्जी पहचान पत्र (आईडी कार्ड) तथा जाली दस्तावेज बरामद किए हैं।मामले की आगे गहन जांच जारी है ताकि इस तरह की ठगी के अन्य पीड़ितों की पहचान की जा सके तथा आरोपियों एवं उनके अन्य साथियों की संलिप्तता का भी पता लगाया जा सके।

 

 

You may also like

Leave a Comment