
दोआबा न्यूज़लाइन
जल्द DC को सौंपा जाएगा ज्ञापन, 700–800 इंडस्ट्री को मिलेगा सीधा लाभ, ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद
जालंधर: जालंधर के गदाईपुर से रायपुर रसूलपुर तक बनने जा रही सड़क को कम से कम 20 फीट चौड़ा करने की मांग अब तेज हो गई है। इस संबंध में आसपास के गांवों के प्रमुख व्यक्तियों ने फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री एंड ट्रेड के प्रधान सुनील शर्मा के साथ अहम बैठक की और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की। प्रतिनिधिमंडल ने निर्णय लिया कि शीघ्र ही डिप्टी कमिश्नर को इस सम्बन्ध में एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक में जुगल किशोर लंबरदार (रंधावा मसंदा), जगीर सिंह लंबरदार, बीर चंद सरिला लंबरदार, सुरजीत सिंह प्रधान (कोऑपरेटिव सोसायटी, रंधावा मसंदा), परदीप शर्मा सरपंच (बल्ला) और अवतार सिंह (पूर्व सरपंच, रायपुर) सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया। सभी ने एकमत से कहा कि यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा बन चुकी है और इसका चौड़ा होना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रतिनिधियों ने कहा कि इस सड़क के बनने और चौड़ा होने से न केवल गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि इंडस्ट्री को भी बड़ा फायदा मिलेगा और पूरे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
फेडरेशन के प्रधान सुनील शर्मा ने बताया कि गदाईपुर, बुलंदपुर, रंधावा मसंदा और बल्ला क्षेत्र में लगभग 700–800 इंडस्ट्री कार्यरत हैं, जहां रोजाना भारी मात्रा में कच्चा माल आता है और तैयार माल बाहर जाता है। वर्तमान में यह ट्रैफिक फोकल प्वाइंट चौक या बिस्त दोआब नहर के साथ लगती सड़कों से गुजरता है, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।

उन्होंने कहा कि यदि सड़क को मजबूत बनाकर 20 फीट या उससे अधिक चौड़ा किया जाता है, तो भारी वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकेगी और फोकल प्वाइंट चौक तथा बिस्त दोआब नहर के साथ बल्ला की ओर से आने वाली सड़क के नेशनल हाईवे से जोड़ने वाले पॉइंट पर लगने वाले रोजाना के जाम से राहत मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि भारी ट्रैफिक को किशनगढ़ चौक से करतारपुर रोड होते हुए बिस्त दोआब नहर के रास्ते बल्ला की ओर डायवर्ट किया जा सकता है, जिससे बल्ला, गदाईपुर बुलंदपुर और रंधावा मसंदा की इंडस्ट्री को सीधा लाभ मिलेगा।
बैठक के दौरान सुनील शर्मा ने एक और महत्वपूर्ण मुद्दा प्रशासन के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि बिस्त दोआब नहर के साथ लगती बल्ला से गुदाईपुर सड़क पर, एसटीपी प्लांट के पास बने नाले की पुलिया की चौड़ाई बढ़ाना बेहद जरूरी हो गया है। वर्तमान में यह स्थान दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है, इसलिए प्रशासन को किसी अनहोनी का इंतजार किए बिना तुरंत पुलिया चौड़ी करने की कार्रवाई करनी चाहिए।
बैठक के दौरान ही सुनील शर्मा ने डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल को इस विषय पर व्हाट्सएप संदेश भेजा और आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी गांवों के प्रमुखों के साथ मिलकर डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही पीडब्ल्यूडी विभाग को भी ज्ञापन देने की बात कही गई है। सभी प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस सड़क को कम से कम 20 फीट या उससे अधिक चौड़ा बनाया जाए, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो और क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी
उन्होंने जानकारी दी कि शिविर के दौरान 32 जरूरतमंद मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है, जिनका ऑपरेशन भी निशुल्क किया जाएगा। इसके अलावा कई मरीजों को मुफ्त चश्मे भी प्रदान किए गए। शिविर में ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच भी निःशुल्क की गई। प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।
