दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर में ठंडे मीठे जल की छबील, तुलसी पौधे एवं पक्षियों के लिए दाना-पानी सेवा का आयोजन
अवतार नगर में श्री राधे श्याम सेवा समिति द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन
जालंधर: जालंधर के अवतार नगर में श्री राधे श्याम सेवा समिति परिवार की ओर से 31 मई 2026, रविवार को एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस में पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में भीषण गर्मी को देखते हुए समिति द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तुलसी के पौधे भी वितरित किए गए।
समिति ने इस अवसर पर पशु-पक्षियों की सेवा को भी विशेष महत्व दिया। कार्यक्रम के दौरान पक्षियों के लिए दाना-पानी की कटोरे वितरित किए गए, ताकि गर्मी के मौसम में उन्हें राहत मिल सके। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया और पक्षियों को पानी पिलाने के लिए कटोरे वितरित किए। उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे कार्यों में योगदान देना चाहिए।
यह कार्यक्रम अवतार नगर गली नंबर 13, बैंक ऑफ इंडिया के नजदीक, जालंधर में आयोजित किया गया। समिति के प्रमुख सेवादार गोपी वर्मा और वरिंदर महाजन ने सभी का धन्यवाद किया। समिति ने कहा कि यह सेवा कार्य समाज में जीवों के प्रति प्रेम, करुणा और सेवा भावना का संदेश देने के लिए किया गया।
वहीं सुशील रिंकू ने कार्यक्रम में गोपी वर्मा, वरिंदर महाजन, आशु चोपड़ा, मन्नी भैया, रोहित वाधवा, विजय आनंद, योगेश कटियाल, पंकज मल्होत्रा, अश्वनी गोगना, दर्शन चावला, वरिंदर मग्गो, राजेश वर्मा, करण वर्मा, एडवोकेट करण वर्मा, साहिल वर्मा, हैप्पी अनेजा, शिव अरोड़ा, हेमंत थापर, बॉबी चौहान, अमन शूर, बॉबी शूर, रिंकू खुराना, अजय धव, गौतम भगत, बिट्टू फौजी, डॉ राज कुमार, धरम चंद, विनोद भगत, शम्मी भगत, सीमा पारदान, गौरव घई, विमल कुमार, राज कुमार, नरिंदर हांडा, संदीप छाबड़ा का स्वागत किया और सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।







