



दोआबा न्यूज़लाइन


श्री सिद्ध बाबा सोडल मेले को लेकर लिया गया फैसला


जालंधर: जालंधर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हर साल लगने वाला भव्य मेला इस बार श्रद्धा और भारी उत्साह से लगने जा रहा है। इसी के चलते जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले से जुडी लोगों की श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए मेले वाले दिन यानि 25 सितंबर दिन शुक्रवार को जिला जालंधर में लोकल छुट्टी का ऐलान किया है। इस संबंध ने डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने लिखित आदेश जारी किए है।

जारी आदेशों के अनुसार श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले वाले दिन 25 सितंबर (शुक्रवार) को जिला जालंधर में मौजूद पंजाब सरकार के सभी ऑफिस/कॉर्पोरेशन/बोर्ड/एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन और दूसरे पंजाब सरकार के इंस्टीट्यूशन में लोकल छुट्टी रहेगी।





