दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर : पंजाब के जालंधर शहर से बीती रात आग लगने की दो घटनाएं सामने आई हैं। मिली जानकारी के बीती रात आगजनी का पहला मामला शहर के माई हीरां गेट स्थित ‘रमन स्पोर्ट्स’ की दुकान की है जहां से बीती रात आसपास के लोगों ने धुआं निकलता हुआ देखा और तुरंत दुकान के मालिक और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। वहीं दूसरी घटना लैदर कॉम्प्लेक्स स्थित एक फैक्ट्री की है, जहां बीती रात ‘रत्न ब्रदर्स’ की फैक्ट्री में अचानक भयानक आग लग गई। दोनों घटनाओं में शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

दोनों ही मामलों में इलाके के लोगों की सतर्कता और दमकल विभाग की मुस्तैदी के कारण समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि दोनों तरफ किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि फैक्ट्री और दुकान में पड़े सामान को भारी नुकसान पहुंचा है।
पहली घटना माई हीरा गेट स्थित ‘रमन स्पोर्ट्स’ दुकान की है। जहां दुकान से धुआं निकलता देख तुरंत लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। प्रयताक्षदर्शियों के अनुसारआग इतनी तेजी से फैल रही थी कि आसपास की दुकानों पर भी खतरा मंडराने लगा था, लेकिन दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने इकट्ठे होकर बहादुरी दिखाते हुए दुकान के ताले तोड़े और आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दी।
वहीं माई हीरा गेट में दुकान पर प्रशासन अभी आग बुझाने में लगा ही था कि इसी दौरान लैदर कॉम्प्लेक्स से भी एक फ़ैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिल गई। लैदर कॉम्प्लेक्स में स्थित ‘रत्न ब्रदर्स’ की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग अपनी गाड़ियों के साथ मौके के लिए तुरंत रवाना हो गए। इस दौरान दमकल विभाग के अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें रात करीब 10:25 बजे सूचना मिली थी। विभाग ने तुरंत दो दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजीं। उन्होंने पुष्टि की कि दोनों ही घटनाओं का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट पाया गया है। दमकल कर्मियों ने समय रहते फैक्ट्री में लगी आग को बुझा दिया और बड़ा हादसा होने से रोक लिया। उन्होंने बताया कि दोनों जगह दोनों हादसों में अच्छी बात यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। क्योंकि दुकान और फैक्ट्री के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।




