







दोआबा न्यूज़लाइन



जालंधर : पंजाब सरकार के खिलाफ एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में सफाई कर्मचारियों व सैनिटरी सुपरवाइजर्स के कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर आज नगर निगम परिसर में कामकाज ठप कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
जानकारी देते हुए नगर निगम सैनिटरी सुपरवाइजर यूनियन के प्रधान सन्नी सेठी ने कहा कि कई बार सरकार को अल्टीमेटम दे चुके है, और धरना देकर काम भी ठप्प रख चुके है, लेकिन अभी तक कई लंबित मांगे पूरी नहीं की गई। उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को अपने रोजमर्रा के काम और बुनियादी हक लेने के लिए भी सड़कों पर उतरकर धरने-प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। 1196 कर्मियों की भर्ती का मामला अभी तक पूरा नहीं हुआ है। जबकि दूसरी ओर सरकारी मशीनरी को कथित तौर पर निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। जिस कारण कई कर्मचारी काम से वांछित रह रहे है।
प्रधान ने राज्य सरकार और निगम प्रशासन पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाय। उन्होंने बताया कि इस हड़ताल को करीब 10 से 12 कर्मचारी यूनियनों का सीधा समर्थन प्राप्त है। इसीलिए सरकार को हमारी मांगे अब माननी होगी।
सरकारी कर्मचारियों की लंबित मांगो में मुख्यरूप से 19 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बकाया। इसके अलावा, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 20,500 रुपए न्यूनतम वेतन लागू करने और पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने जैसी मुख्य मांगें है।


