







दोआबा न्यूज़लाइन



विदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे में पहुंचे। पीएम मोदी ने इस 100 साल पुराने खालसा दीवान गुरुद्वारे के नए सिरे से निर्माण की आधारशिला रखी। मनीला में पीएम मोदी ने आसियान-भारत सम्मेलन में भी हिस्सा लिया।
वहीं बताया यह भी जा रहा है कि पीएम मोदी आज भारतीय समय अनुसार शाम 4 बजे मनीला में होने जा रही क्वाड देशों के नेताओं की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, जापान की पीएम साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी मौजूद रहेंगे।
पीएम मोदी ने यहां कहा कि पिछले कुछ साल में दुनिया ने कई संकट देखे हैं। ऐसे में आज दुनिया को शांति, स्थिरता और बेहतर भविष्य की उम्मीद सबसे ज्यादा है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि भारत का विकास और आसियान देशों की समृद्धि एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई है। इसके साथ ही भारत की तरक्की से आसियान देशों को भी फायदा होगा और उनकी समृद्धि भारत के विकास को गति देगी।उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 और आसियान का 2045 का विजन दोनों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे।


