Home जालंधर जॉइंट एक्शन कमेटी SCBC करेगी CM मान के घर के बाहर प्रदर्शन, CP के साथ की अहम बैठक

जॉइंट एक्शन कमेटी SCBC करेगी CM मान के घर के बाहर प्रदर्शन, CP के साथ की अहम बैठक

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जॉइंट एक्शन कमेटी एससीबीसी, कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों पंजाब की ओर से 14 नवंबर को मुख्यमंत्री के घर पर के बाहर विरोध प्रदर्शन करने को लेकर आज जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के साथ समूह जत्थेबंदियों के अगुओं की चेयरमैन स. जसवीर सिंह पाल की मौजूदगी में मीटिंग हुई। जिसमें पंजाब सरकार ने अगले हफ्ते मीटिंग करने का भरोसा दिया है, जिसमें कैबिनेट सब-कमेटी के साथ मुख्यमंत्री ऑफिस के कर्मचारी और बाकी सभी विभागों के सचिव शामिल होंगे। इसलिए जॉइंट एक्शन कमेटी की ओर से 14 नवंबर, शनिवार को किया जाने वाला विरोध प्रदर्शन अगली तारीख तक टाल दिया गया है।

इस मौके पर अलग-अलग कर्मचारियों, टीचरों और वर्करों के प्रांतीय नेताओं चेयरमैन और कोऑर्डिनेटर जसवीर सिंह पाल, राज्य अध्यक्ष कुलविंदर सिंह बोदल, प्रिंसिपल हरमेश लाल घेरा, सतवंत तूरा, बलदेव सिंह धुग्गा, मनजीत गत, अमरजीत खटकर, भूपिंदर सिंह, राम लुभाया कलसी, राज सिंह टोडरवाल, हरविंदर सिंह, बलदेव भारती, हरजस सिंह, डॉ. सुखविंदर सिंह भदौड़ और दूसरे नेता मौजूद थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment