







दोआबा न्यूज़लाइन



बाइक सवार हमलावरों ने ड्यूटी पर तैनात CRPF जवानों पर की FIRING
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के एक बड़े आतंकी हमले की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार कुलगाम के अखरान कैंप में नाके में ड्यूटी पर तैनात CRPF जवानों पर मोटरसाइकिल सवार कुछ जवानों ने अचानक फायरिंग कर दी और वहां से फरा हो गए। हमले में गोली लगने से 3 जवान घायल हुए हैं। हमले के बाद अचानक मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ये घटना बुधवार दोपहर 2:15 बजे की बताई जा रही है।
घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गई हैं और फायरिंग करने वालों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है । की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि अन्य CRPF के जवानों द्वारा घायल जवानों को अचानक अस्पताल में इलाज के लिए अनंतनाग के अस्पताल में पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


