




दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: शहर के पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन की ‘इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल’ के अंतर्गत, फैशन डिजाइनिंग विभाग और पी सी एम एस डी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स, जालंधर ने कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. पूजा पराशर के कुशल मार्गदर्शन में दो दिवसीय दीवाली प्रदर्शनी और बिक्री कार्यक्रम ‘दीवाली फिएस्टा 2026’ का आयोजन किया।


वहीं फैशन डिजाइनिंग और कॉलेजिएट ब्लॉक की छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इसमें भाग लिया। छात्राओं ने हाथ से बनी वॉल हैंगिंग, चमकती हुई जेल मोमबत्तियां और हाथ से पेंट किए गए दीयों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की। इसके अलावा उन्होंने हाथ से बने ‘तोरण’ और वॉल हैंगिंग भी प्रस्तुत किए।
इस प्रदर्शनी का उद्देश्य भारतीय विरासत से जुड़े स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और छात्राओं को मार्केटिंग कौशल में प्रशिक्षित करना था।
संस्थान के अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों और प्रधानाचार्या डॉ. पूजा पराशर ने छात्राओं और स्टाफ सदस्यों की कड़ी मेहनत की सराहना की।



