




दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के फिल्लौर जीटी रोड पर आज दूध से भरा एक वेरका का कैंटर डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क में पलट गया। बताया जा रहा है कि दूध से भरा कैंटर आज फिल्लौर जीटी रोड वेरका के सामने मोटरसाइकिल को बचाते- बचाते डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। कैंटर के पलटने के बाद सड़क पर दूध ही दूध बिखर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि चालक को मामूली चोटें आई हैं और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।


एक्सीडेंट के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर SSF की टीम पहुंची और राहत बचाव शुरू किया। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से कैंटर को सीधा कर सड़क से साइड में किया और यातायात सुचारु रूप से शुरू करवाया।
घटना की जानकारी देते हुए ड्राइवर ने बताया कि कट से नीचे उतरते समय उसके सामने अचानक मोटरसाइकिल आ गया, जिसे बचाते-बचाते उसे अंधेरे और कोहरे के कारण डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और वह उससे जा टकराया और अनयंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।



