




दोआबा न्यूज़लाईन
पंजाब की तरक्की, खुशहाली और अमन-शांति के लिए की अरदास




जालंधर : शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री देवी तालाब मंदिर में श्री सालासर बालाजी सेवा परिवार की ओर से आयोजित श्री बालाजी महाराज की चौकी में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ शिरकत की। इस दौरान उन्होंने श्री बालाजी महाराज के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समूचे पंजाब की तरक्की, खुशहाली, अमन-शांति और सर्वांगीण विकास के लिए अरदास की।
धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक वातावरण के बीच अश्वनी अग्रवाल ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रत्येक परिवार की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और अटूट आस्था के प्रतीक हैं। ऐसे पावन आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव, आपसी भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करते हैं तथा लोगों को समाज एवं प्रदेश की बेहतरी के लिए मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने श्री बालाजी महाराज से प्रार्थना की कि पंजाब निरंतर तरक्की की राह पर आगे बढ़े, प्रदेश में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बना रहे और हर घर में सुख, समृद्धि तथा खुशहाली का वास हो।


इस अवसर पर आशीष जैन, अविनाश सिंगला, सुशील अग्रवाल, नमन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, विकास चौहान, मुकेश कुमार, दीपक सहित श्री सालासर बालाजी सेवा परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक श्री बालाजी महाराज के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।



