Home जालंधर जालंधर में 25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप

जालंधर में 25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले अब मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। ताकि चुनाव से पहले मतदाताओं को वोट डालने में कोई परेशानी न हो। बताते चले कि वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे।

जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने कहा कि SIR के तहत योग्य मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है। कोई भी योग्य व्यक्ति वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे। यह अभियान 25 अक्टूबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लगाए जायेगे। इसमें वोटरों को अगर कोई भी दिक्क्त परेशानी हो उसका हल किया जायेगा। इन कैंपों के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अंतिम मतदाता सूची सहित मौजूद रहेंगे।

साथ ही, मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से रह गए योग्य व्यक्तियों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को नाम दर्ज करवाने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे। योग्यता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों सहित फॉर्म नंबर 6, 6ए और 8 भरने तथा जमा करवाने में भी सहयोग किया जाएगा।

बताते चले कि स्कूल-कॉलेज में भी कैंप लगाए जायेगे। इसी के साथ हेल्प डेस्क बनेंगे। जहां वोटर अंतिम मतदाता सूची में अपने नाम की जांच और पुष्टि कर सकेंगे।

 

 

You may also like

Leave a Comment