




दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के पटेल चौक स्थित साईं दास स्कूल ग्राउंड में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञान-यज्ञ के तीसरे दिन आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी ने भगवान से की गई प्रार्थना की शक्ति पर प्रकाश डाला। आचार्य जी ने प्रार्थना की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि संसार में किसी संदेश या वस्तु को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए डाकिए की जरूरत होती है, लेकिन अच्छे और पवित्र मन से प्रार्थना बिना किसी देरी के सीधे परमात्मा तक पहुंचती है। शरणागत भक्त निर्भय होता है। उसके लिए स्वर्ग, मोक्ष या नरक जैसी किसी भी स्थिति में भगवान के दर्शन ही सबसे अधिक प्रिय होते हैं।





वहीं कथा के दौरान आचार्य जी ने श्री बांके बिहारी के प्राकट्य दिवस का प्रसंग सुनाते हुए मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी और विहार पंचमी का उल्लेख किया। आचार्य ने श्रीहरि के विभिन्न अवतारों, कपिल-देवहूति संवाद, सती चरित्र और ध्रुव प्रसंग का भी वर्णन किया। उन्होंने भागवत सुनने आये भक्जनों को जीवन में सत्संग, सेवा और सुमिरन को अपनाने का संदेश देते कुसंग से दूर रहने की प्रेरणा दी। भागवत कथा के तीसरे दिन पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। तीसरे दिन भी पंडाल में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन इस कार्यक्रम में कथा का आनंद लेने यशपाल चौधरी, अभिषेक चौधरी, सुनील नय्यर, उमेश औहरी, संदीप मलिक, चंदन वडेरा, ब्रिज मोहन चड्ढा, महेश मखीज, अंकुश जुनेजा, अश्वनी कुमार (आशु), संजय सहगल, हेमंत थापर, राजवंश मल्होत्रा, देवेंद्र अरोड़ा, रिंकू मल्होत्रा, बलविंदर शर्मा, विजय शर्मा, सोनू चोपड़ा, सुमित गोयल, पंडित कपिल देव शर्मा, संदीप कुमार, भूपेंद्र सिंह (बिल्ला), तरुण सरीन, जितेंद्र सोनू, राजेश बीगामल, तरसेम रिंकू, अरुण मल्होत्रा, राहुल शर्मा और राहुल बाहरी समेत श्रद्धालु पहुंचे।





