Home देश दिल्ली में INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, राहुल गांधी ने लहराया तिरंगा

दिल्ली में INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, राहुल गांधी ने लहराया तिरंगा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

दिल्ली : दिल्ली में INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन चल रहा हैं। विरोध मार्च के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़कर तिरंगा लहराया और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। INDIA गठबंधन द्वारा SIR और वोट चोरी को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा हैं। चुनाव आयोग पहुंचने से रोके जाने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा आकाशवाणी भवन के अंदर धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत और अखिलेश यादव, जया बच्चन समेत विपक्षी दलों के कई नेता शामिल रहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में ले लिया हैं।

इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा, “दिल्ली पुलिस लोकतंत्र के हत्यारों को बचाने की कोशिश कर रही है। हालात ऐसे हैं। जो लोग शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं, उन्हें उठाकर ले जाया जा रहा है।”

इस दौरान मीडिया से बीतचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मिलकर देश के लोकतंत्र को हाईजैक कर लिया है। राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी सरकार की मदद करने का आरोप लगाया है। विपक्ष के करीब 300 सांसद चुनाव आयोग से मिलकर वोट चोरी के मुद्दे पर बात करना चाहते थे। लेकिन हमें मिलने नहीं दिया जा रहा। दिल्ली पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए बोले कि पुलिस भी धमका रही हैं। आगे उन्होंने कहा कि संविधान हमें प्रदर्शन करने का अधिकार देता है, आज ज्ञानेश से मिले बिना कोई वापिस नहीं जाएगा।

 

 

You may also like

Leave a Comment