




दोआबा न्यूज़लाईन
पंजाब : पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आई हैं, जहां कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा पर एफआईआर दर्ज हो गई हैं।
जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला नेता गायत्री बिश्नोई की शिकायत पर महिला उत्पीड़न और आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगा है। सुखपाल खैहरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(1)(iv), 75(3), 79, 351 और 61 के साथ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 67 लगाई गई है।




इस मामले को लेकर सुखपाल खैहरा का बयान भी सामने आया है, उन्होंने कहा कि पुलिस कि कार्रवाई पंजाब सरकार का षड़यत्र है। AAP सरकार आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। ऐसा सरकार कई बार कर चुकी है।
खैहरा ने सोशल मीडिया पर गायत्री बिश्नोई के सरकारी आवास में रहने को लेकर सवाल उठाए और उनके संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का आरोप है।





