Home क्राईम बड़ा हादसा-फ्लाईओवर पर पलटी बस, 3 लोगों की मौत

बड़ा हादसा-फ्लाईओवर पर पलटी बस, 3 लोगों की मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

नवांशहर : पंजाब के नवांशहर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बस फ्लाईओवर से पलट गई। जानकारी अनुसार बंगा के मजारी गांव के पास सुबह-सुबह एक निजी कंपनी की बस फ्लाईओवर से पलट गई। इस हादसे में बस कंडक्टर समेत 3 की मौत हो गई है। बस मनाली से लौट रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे में घायल और मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक हादसा बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ। क्योंकि बस ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिस कारण उसने बस से अपना कंट्रोल खो दिया और वह बेकाबू होकर फ्लाईओवर से नीचे पलट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस में कई छात्र भी मौजूद थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment