




दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: जालंधर के न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्थित माता गुजरी खालसा मॉडर्न स्कूल में बुधवार सुबह भारी हंगामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि आज सुबह माता गुजरी खालसा मॉडर्न स्कूल के बाहर अपने बच्चे छोड़ने आये अभिभावकों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को शक के आधार पर पकड़ा और उसकी खूब धुनाई भी की। इस दौरान स्कूल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।


मौके पर स्कूल के बाहर मौजूद पेरेंट्स ने आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति स्कूल परिसर में दाखिल हो गया और उसकी हरकतें संदिग्ध लग रही थीं। परिजनों का आरोप हैं कि वह बच्चे की किडनैपिंग करने के इरादे से स्कूल में आया था। खबर है कि एक बच्चे को स्कूल में छोड़ने आई महिला को उक्त व्यक्ति पर शक हुआ। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया तो व्यक्ति को स्कूल स्टाफ और अन्य बच्चों के परिजनों ने घेर लिया और उसकी मारपीट की। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर अपने साथ ले गई। इस दौरान स्कूल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। वहीं इस घटना के बाद बच्चों के अभिभावकों के मन में डर पाया जा रहा है और स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है एक अनजान व्यक्ति स्कूल के अंदर तक कैसे पहुंच गया।


इस संबंध में स्कूल प्रशासन का कहना है कि व्यक्ति ने शुरुआत में अपने बच्चे की एडमिशन की बात कही थी। लेकिन बाद में व्यक्ति की हरकतें और बाटें संदिग्ध पाए जाने पर व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।



