Home जालंधर डॉ. बीआर आंबेडकर प्रतिमा बेअदबी मामले में जालंधर में वाल्मीकि समाज ने किया कल बंद का ऐलान

डॉ. बीआर आंबेडकर प्रतिमा बेअदबी मामले में जालंधर में वाल्मीकि समाज ने किया कल बंद का ऐलान

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: लुधियाना में बीते दिन डॉ. बीआर आंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ बेअदबी मामले में आज जालंधर में वाल्मीकि समाज ने कल यानि 10 सितंबर को बंद का ऐलान किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि ने कहा कि 10 सितंबर कल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जालंधर शहर पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।

आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कल बंद के दौरान शहर पूर्ण तौर पर बंद रहेगा। हालांकि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में कल स्कूल, कॉलेज और मेडिकल स्टोर (आपातकालीन सेवाएं) खुले रहेंगे।

 

 

You may also like

Leave a Comment