Home एजुकेशन APJ कॉलेज के PG मल्टीमीडिया Sem-6 के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में हासिल किया श्रेष्ठ स्थान

APJ कॉलेज के PG मल्टीमीडिया Sem-6 के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में हासिल किया श्रेष्ठ स्थान

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ मल्टीमीडिया के सेमेस्टर-6 के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान हासिल किए। कॉलेज की छात्रा रेवांशी गांधी ने 9.60 एसजीपीए के साथ द्वितीय, महक गुप्ता एवं अंबरीन कौर ने ने 9.40 एसजीपीए के साथ तृतीय तथा किरण एवं अनन्या आनंद ने 9.20 एसजीपीए के साथ चतुर्थ स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वो इसी तरह भविष्य में भी सख्त मेहनत करके अपने सपनों को साकार करें। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए उन्हें मल्टीमीडिया विभाग के प्राध्यापक अंकित गोयल एवं दिपतेश नासकर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे इसी तरह भविष्य में भी विद्यार्थियों को दिशा निर्देश देते रहे।

 

 

You may also like

Leave a Comment