Home जालंधर जालंधर में चलती स्विफ्ट कार में लगी आग, बाल- बाल बचे कार सवार, जलकर राख हुई स्विफ्ट कार

जालंधर में चलती स्विफ्ट कार में लगी आग, बाल- बाल बचे कार सवार, जलकर राख हुई स्विफ्ट कार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के माता रानी चौक पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होते- होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार मारुती स्विफ्ट कार नंबर PB 08 BY 3813 में सवार होकर कपूरथला से जालंधर आ रहे थे तभी जालंधर के मॉडल हाउस स्थित माता रानी चौक पर उनकी कार ने अचानक आग पकड़ ली। इस दौरान ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार को वहीं सड़क किनारे लगा दिया और परिवार को बाहर निकाला। हादसे में कार जलकर क्षतिग्रस्त हो गई है। लेकिन राहत भरी बात यह रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। जिसके बाद घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई।

वहीं घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मोके पर पहुंची और उनहोंने गाड़ी पर पानी की बौछारें मारकर आग बुझाना शुरू किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कुछ देर बात कड़ी मशककत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना के समय परिवार में 2 लोग सवार थे और दोनों सुरक्षित हैं।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कार चालक ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कपूरथला से जालंधर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान
कार से कुछ आवाज आने लगी और देखते ही देखते कार के अगले हिस्से से आग की तेज लपटें निकलने लगीं। आग की लपटें देखते ही तुरंत चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोक दी और परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके बाद घटनास्थल के पास मौजूद ऑटो गैरेज के कर्मचारी और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने कार को गैरेज के अंदर ले जाकर पानी की बौछारें मारकर आग बुझाने का प्रयास किया।

इस हादसे में गनीमत रही कि कार सवार परिवार को कोई चोट नहीं आई लेकिन कार बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

 

 

You may also like

Leave a Comment