



दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर बीते दिन उस समय हड़कंप मच गया जब खबर सामने आई की CBI की टीम ने कैंट स्थित ब्रिज वर्कशॉप में रेड की। मिली जानकारी के अनुसार CBI की टीम ने कार्रवाई करते हुए रेलवे के 1 सीनियर सेक्शन इंजीनियर को 66 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चंडीगढ़ से आई CBI की टीम द्वारा की गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन स्थित ब्रिज वर्कशॉप में तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर मिलिंद को 66 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कहा यह भी जा रहा है कि रेलवे के ही एक ठेकेदार द्वारा सीनियर सेक्शन इंजीनियर मिलिंद के खिलाफ सीबीआई को शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की और जालंधर कैंट में कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के दौरान CBI की टीम ने आरोपी इंजीनियर मिलिंद को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ चंडीगढ़ ले गई। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है।


वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना RPF के इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई सीबीआई की टीम द्वारा की गई है। उन्होंने साफ़ कह दिया कि इस मामले मैं उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है विस्तृत जानकारी सीबीआई के चंडीगढ़ दफ्तर से ही मिल सकती है।



