Home दिल्ली 1 अगस्त को फूड इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों को बड़ी राहत, सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

1 अगस्त को फूड इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों को बड़ी राहत, सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: महीने की शुरुआत यानि 1 अगस्त को आज कारोबारियों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत प्रदान की है। मिली जानकारी के अनुसार 1 अगस्त से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से अधिक की कटौती कर दी है।हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नए रेट के मुताबिक दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये, जबकि कोलकाता में 209 रुपये की कटौती की गई है। जबकि मुंबई और चेन्नई में भी बड़ी कीमतों के बाद 200 रुपये के आसपास राहत दी गई है। ये लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता हुआ है।

शहर अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर की रेट लिस्ट :

शहर का नाम दाम
दिल्ली 2738
मुंबई 2691
कोलकाता 2872
चेन्नई 2906

बता दें कि आज फिर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आयी गिरावट के बाद होटल, रेस्टोरेंट, कैफे और अन्य सम्बंधित व्यापारियों को फायदा मिलेगा। इसका असर आगे चलकर खाद्य पदार्थों की कुछ सेवाओं के रेट पर भी देखने को मिल सकता है।

 

 

You may also like

Leave a Comment