Home जालंधर जालंधर नॉर्थ में हल्का इंचार्ज बदलते ही पहला रूझान आया सामने

जालंधर नॉर्थ में हल्का इंचार्ज बदलते ही पहला रूझान आया सामने

by Doaba News Line

जालंधर : जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करती नजर आ रही है। हल्का इंचार्ज के रूप में दिनेश ढल्ल की जगह विनीत धीर की नियुक्ति के बाद पार्टी को एक और बड़ी सफलता मिली है। विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता अब आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं।

इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व पार्षद एवं पूर्व हल्का इंचार्ज चौधरी रोशन लाल तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सतीश गोगी ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दोनों नेताओं का पार्टी में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

पार्टी नेताओं ने कहा कि इन दोनों अनुभवी नेताओं के शामिल होने से जालंधर नॉर्थ में संगठन को जमीनी स्तर पर नई मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर चौधरी रोशन लाल ने कहा कि वे पंजाब सरकार की जनहितैषी नीतियों, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और विकास कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया।

वहीं सतीश गोगी ने कहा कि वर्तमान समय में आम आदमी पार्टी ही ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो आम जनता के हितों और पंजाब के विकास के लिए ईमानदारी से कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे क्षेत्र में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे।

 

 

You may also like

Leave a Comment