



दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अमनिंदर कौर द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर 17 जुलाई को जिला जालंधर में ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है।


आदेशों के अनुसार जिला जालंधर की सीमा के अंदर किसी भी प्रकार का सिविल रिमोट/पायलट एयरक्राफ्ट सिस्टम/ड्रोन/हेलीकॉप्टर (सिवाय प्रधानमंत्री के वी.वी.आई.पी. हेलीकॉप्टर/जहाज) आदि उड़ाने पर पाबंदी रहेगी। यह आदेश 17.07.2026 को दोपहर 12 बजे से शाम 8 बजे तक लागू रहेंगे।





