



दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: शिक्षा तभी सार्थक होती है जब वह व्यक्ति को आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सफल करियर की दिशा प्रदान कर। इसी उद्देश्य को साकार करते हुए जालंधर का हंसराज महिला महाविद्यालय छात्राओं के लिए ऐसे स्किल आधारित प्रोफेशनल कोर्स उपलब्ध करा रहा है, जो उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप दक्ष बनाते हुए रोजगार और स्वरोजगार के उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं। आज के प्रतिस्पर्धा और तकनीक प्रधान दौर में केवल डिग्री प्राप्त करना ही सफलता की गारंटी नहीं है, बल्कि उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल (Skills) विकसित करना भी उतना ही आवश्यक हो गया है।


इसी सोच को साकार करते हुए कॉलेज छात्राओं के लिए ऐसे स्किल आधारित प्रोफेशनल कोर्सेज उपलब्ध करा रहा है, जो उन्हें शिक्षा के साथ-साथ रोजगार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाते हैं। छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने तथा उन्हें रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संस्थान में विभिन्न स्किल आधारित प्रोफेशनल कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों में आधुनिक तकनीक, रचनात्मकता और व्यावहारिक प्रशिक्षण का समावेश किया गया है, जिससे छात्राएँ अपने करियर को नई दिशा दे सकें।
इसके साथ ही महाविद्यालय में बी. डिज़ाइन (मल्टीमीडिया), बी. डिज़ाइन (इंटीरियर डिज़ाइन), बी. डिज़ाइन (फैशन एवं टेक्सटाइल डिज़ाइन), बैचलर ऑफ फाइन आर्टस (ललित कला), बी.एससी. फैशन डिजाइनिंग, कॉस्मेटोलॉजी में सर्टिफिकेट कोर्स, कॉस्मेटोलॉजी में पीजी डिप्लोमा तथा एम.एससी. फैशन डिजाइनिंग, बी. वॉक वेब टेक्नोलॉजी एंड मल्टीमीडिया, बी. वॉक बंकिंग एंड फाइनेंसियल सर्विसेज, बी. वॉक ई कॉमर्स एंड डिजिटल मार्केटिंग, बो. वॉक कॉसमोटोलॉजी, फैशन टक्नोलॉजी, जर्नलिज्म एंड मीडिया, मेंटल हेल्थ एंड काउंसलिंग, एम. वॉक फैशन डिजाइनिंग एंड मर्चेडेसाइनिंग, वेब टेक्लॉजी एंड मल्टीमीडिया, कॉस्मेटोलॉजी एंड वेलनेस, मेंटल हेल्थ एंड काउंसलिंग एवं पीजी डिप्लोमा इन गारमेंट कंस्ट्रक्शन एंड फैशन डिजाइनिंग, पीजी डिप्लोमा इन कॉस्मेटोलॉजी एवीएम विभिन्न मूल्य आधारित कोर्सेस जैसे रोजगारोन्मुखी एवं कौशल आधारित पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।


इन पाठ्यक्रमों को पाठ्यक्रम उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे छात्राओं को नवीनतम तकनीकों, रचनात्मक सोच और व्यावहारिक अनुभव का लाभ प्राप्त हो सके। इन कोर्सेज़ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि छात्राओं को कक्षा शिक्षण के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, स्टूडियो आधारित लर्निंग, लाइव प्रोजेक्ट्स, डिजाइन थिंकिंग, डिजिटल टूल्स तथा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का अवसर मिलता है। इससे व अपने कौशल को निखारते हुए आत्मविश्वास के साथ प्रोफेशनल दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार होती हैं। साथ ही, स्वरोजगार, स्टार्टअप और फीलांसिंग जैसे क्षेत्रों में भी उनके लिए नए अवसर खुलते हैं।
महाविद्यालय छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसा शैक्षणिक वातावरण प्रदान करता है, जहाँ रचनात्मकता, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक दक्षता का निरंतर विकास किया जाता है। यही कारण है कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाली अनेक छात्राएँ विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों, उद्योगों तथा स्वयं के उद्यमों के माध्यम से सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रही हैं। संस्थान की विभिन्न छात्राएँ शिक्षा के साथ-साथ उद्यमिता के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर रही हैं। बी.कॉम. सेमेस्टर-2 की छात्रा दिव्या मोहिंदरू ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी व्यवसाय के माध्यम से लगभग ₹40,000 का राजस्व अर्जित कर अपनी उद्यमशील क्षमता का परिचय दिया है।
इसी प्रकार बी. कॉम. सेमेस्टर-2 की छात्रा स्नेहा ने अपने ब्रांड स्नेहा कॉस्मेटोलॉजी के माध्यम से ₹3.28 लाख का प्रभावशाली व्यवसायिक राजस्व प्राप्त किया। बी. वोक. फैशन टेक्नोलॉजी सेमेस्टर-2 की छात्राएँ मनमीत कौर, नवनीत कौर तथा भगवंत कौर भी अपने नवाचारपूर्ण व्यावसायिक प्रयासों से आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं। वहीं बीबीए सेमेस्टर-5 की छात्रा मुस्कान डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्य करते हुए प्रतिमाह ₹25,000 से ₹30,000 तक की आय अर्जित कर रही हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने कहा कि हंसराज महिला महाविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसी सक्षम, आत्मविश्वासी और कुशल छात्राओं का निर्माण करना है जो बदलते वैश्विक परिवेश में अपनी प्रतिभा और कौशल क बल पर उत्कृष्ट पहचान स्थापित कर सकें। हमारे स्किल आधारित प्रोफेशनल कोर्सेज़ शिक्षा को रोजगार से जोड़ते हैं और छात्राओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए तैयार करते हैं। हमारा उद्देश्य प्रत्येक छात्रा को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी, सृजनशील और सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति सजग बनाना है, ताकि वह न केवल अपने लिए एक सफल करियर का निर्माण करे, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी सक्रिय एवं सार्थक योगदान दे।
उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्राएँ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेंगी और अपने सपनों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगी एवं ये पाठ्यक्रम उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल करियर की मजबूत नींव सिद्ध होंगे। महाविद्यालय ने इच्छुक छात्राओं एवं अभिभावकों से आह्वान किया है कि वे इन रोजगारपरक एवं कौशल आधारित पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपने सपनों को नई उड़ान दें तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सफल करियर की दिशा में पहला कदम बढ़ाएँ।



