Home जालंधर जालंधर के केयरबेस्ट अस्पताल ने 84 वर्षीय महिला के पैर की नसों से बड़े रक्त के थक्के निकालकर बचाई बुजुर्ग की जान

जालंधर के केयरबेस्ट अस्पताल ने 84 वर्षीय महिला के पैर की नसों से बड़े रक्त के थक्के निकालकर बचाई बुजुर्ग की जान

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के केयर बेस्ट सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल के डॉ. रमन चावला और उनकी टीम ने एक 84 वर्षीय महिला का सफल इलाज कर उनकी जान बचाई। महिला पिछले तीन महीनों से बाएं पैर में जांघ तक लगातार बढ़ रही सूजन से परेशान थीं। उन्होंने कई जगह इलाज कराया और खून पतला करने वाली दवाइयां भी लीं, लेकिन कोई खास फायदा नहीं हुआ।

मीडिया को जानकारी देते हुए डॉ. रमन चावला ने बताया कि अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि महिला के बाएं पैर की नसों में बड़े पैमाने पर खून के थक्के (डीवीटी) बन गए थे। ये थक्के मुख्य नस (आईवीसी) तक पहुंच चुके थे, जिससे फेफड़ों तक थक्का पहुंचने का खतरा था और मरीज की जान को गंभीर जोखिम था।

डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने पहले मरीज की सुरक्षा के लिए आईवीसी फिल्टर लगाया, ताकि इलाज के दौरान कोई थक्का फेफड़ों तक न पहुंच सके। इसके बाद 24 घंटे तक विशेष दवा के जरिए थक्कों को नरम किया गया। फिर आधुनिक पेनुम्ब्रा मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी सिस्टम की मदद से नसों में मौजूद लगभग सभी थक्कों को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। इलाज के बाद मरीज के पैर की सूजन और दर्द में काफी राहत मिली तथा नसों में रक्त का प्रवाह फिर से सामान्य हो गया। पूरी प्रक्रिया बिना किसी जटिलता के सफलतापूर्वक पूरी की गई और मरीज की स्थिति अब संतोषजनक है।

आगे जानकारी देते हुए डॉ. रमन चावला ने बताया कि यह सफल उपचार आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की बदौलत संभव हो सका। अस्पताल में हृदय एवं रक्त वाहिका रोगों के इलाज के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं, अनुभवी विशेषज्ञ और 24 घंटे आपातकालीन कार्डियक सेवाएं उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को बेहतर और विश्वस्तरीय उपचार मिल रहा है।

 

 

You may also like

Leave a Comment