Home जालंधर ‘रचनाज’ में 1 जुलाई से शुरू मेगा फैशन सेल, महिलाओं के परिधानों पर मिलेगा 60% तक का आकर्षक डिस्काउंट

‘रचनाज’ में 1 जुलाई से शुरू मेगा फैशन सेल, महिलाओं के परिधानों पर मिलेगा 60% तक का आकर्षक डिस्काउंट

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के प्रमुख फैशन शोरूम ‘रचनाज द होलसेल स्टोर’ में 1 जुलाई से मेगा फैशन सेल का शुभारंभ होने जा रहा है। इस विशेष सेल के दौरान महिलाओं के सूट, साड़ी, लहंगा, ड्रेस पर 60 प्रतिशत तक की आकर्षक छूट दी जाएगी। सेल में डिज़ाइनर सूट, कॉटन सूट, ब्राइडल लहंगे, ट्रेंडी साड़ियां और पार्टी वियर ड्रेस की नई एवं लेटेस्ट रेंज ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगी।

शोरूम के संचालक नीरज अरोड़ा और उनकी माता आशोक अरोड़ा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी ग्राहकों की पसंद और बदलते फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए विशेष कलेक्शन तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता, आधुनिक डिज़ाइन और किफायती कीमतों के कारण रचनाज वर्षों से ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि मेगा सेल का लाभ केवल जालंधर ही नहीं, बल्कि कपूरथला, होशियारपुर, नवांशहर और आसपास के जिलों के ग्राहक भी उठा सकेंगे। शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए ब्राइडल व एथनिक वियर की शानदार रेंज विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

नीरज अरोड़ा ने कहा कि ग्राहकों को इस बार पहले से अधिक विकल्प, नए फैशन ट्रेंड और बेहतरीन बचत का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी ग्राहकों से 1 जुलाई से शुरू हो रही मेगा सेल का लाभ उठाने की अपील की।

 

 

You may also like

Leave a Comment