Home जालंधर JALANDHAR: वार्ड नंबर-80 में बरसाती पानी की समस्या का समाधान शुरू, सीवरेज व पाइप लाइन का कार्य आरंभ

JALANDHAR: वार्ड नंबर-80 में बरसाती पानी की समस्या का समाधान शुरू, सीवरेज व पाइप लाइन का कार्य आरंभ

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के वार्ड नंबर-80 इंडस्ट्रियल एरिया सब्जी मंडी (काली माता मंदिर रोड) के पास वर्षों से चली आ रही बरसाती पानी की गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में आज बड़ा कदम उठाया गया। क्षेत्र में नई सीवरेज और बरसाती पानी की पाइप लाइन डालने का कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया है।

इस कार्य की शुरुआत मौके पर पहुंचकर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं पार्षद अश्वनी अग्रवाल द्वारा विधिवत मुहूर्त कर की गई। इस अवसर पर उन्होंने जालंधर के मेयर विनीत धीर का विशेष रूप से धन्यवाद किया और कहा कि इस कार्य से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

वहीं स्थानीय निवासियों ने इस विकास कार्य के शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया और नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार जताया। मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और उन्होंने इस पहल का स्वागत किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में जलभराव के कारण उन्हें लंबे समय से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन नई पाइप लाइन परियोजना के शुरू होने से अब स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

 

 

You may also like

Leave a Comment