Home जालंधर जालंधर के तहसील कॉम्प्लेक्स में हुआ हंगामा , मामला हाथापाई तक पहुंचा

जालंधर के तहसील कॉम्प्लेक्स में हुआ हंगामा , मामला हाथापाई तक पहुंचा

by Doaba News Line

जालंधर के तहसील कॉम्प्लेक्स में सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गई, जब ई-रजिस्ट्री के दौरान फोटो खींचने को लेकर एक वकील और कर्मचारियों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते बहस हाथापाई तक पहुंच गई, जिससे तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया।

जानकारी के अनुसार ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों और फोटो संबंधी औपचारिकताओं को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। वकील पक्ष ने कर्मचारियों पर बदसलूकी करने के आरोप लगाए, जबकि दूसरे पक्ष ने भी अभद्र व्यवहार की शिकायत की। घटना के बाद परिसर में मौजूद अन्य वकील भी मौके पर एकत्र हो गए और कुछ समय तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की दिखाई दे रही है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों को शांत करवाया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

You may also like

Leave a Comment