Home एजुकेशन लायलपुर खालसा कॉलेज का एम.वॉक वेब टेक्नोलॉजी और मल्टीमीडिया Sem-1 का शानदार रहा रिजल्ट

लायलपुर खालसा कॉलेज का एम.वॉक वेब टेक्नोलॉजी और मल्टीमीडिया Sem-1 का शानदार रहा रिजल्ट

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के लायलपुर खालसा कॉलेज का एम. वॉक वेब टेक्नोलॉजी और मल्टीमीडिया सेमेस्टर 1 का रिजल्ट शानदार रहा। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की तरफ से घोषित रिजल्ट में स्टूडेंट प्रिंस चोपड़ा ने 10 में से 9.20 एसजीपीए लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। गवर्निंग काउंसिल की प्रेसिडेंट सरदारनी बलबीर कौर ने स्टूडेंट और उसके माता-पिता को बधाई दी।

वहीं कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रछपाल सिंह संधू ने स्टूडेंट को बधाई देते हुए कहा कि जो स्टूडेंट यूनिवर्सिटी एग्जाम में स्पेशल पोजीशन या मेरिट में आते हैं, उन्हें स्पेशल फैसिलिटी भी दी जाती हैं। इस मौके पर कंप्यूटर साइंस और ओटीटी डिपार्टमेंट के हेड प्रो. संजीव कुमार आनंद, डॉ. मनप्रीत सिंह लेहल, डॉ. दलजीत कौर, प्रो. नवनीत कौर और प्रो. सोनाली बेरी भी मौजूद थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment