

दोआबा न्यूज़लाइन
चंडीगढ़ : पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB ) ने 12वीं कक्षा नतीजे आज घोषित कर दिए हैं। अब कहीं जाकर राज्य के PSEB के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हुआ है। बोर्ड द्वारा घोषित परिणामों में 12वीं कक्षा का रिजल्ट 91:46% रहा है। पंजाब में 12वीं कक्षा में भी फिर एक बार लड़कियां बाजी मार गई हैं। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने नतीजों का आधिकारिक ऐलान करते हुए बताया कि इस वर्ष की परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 91.46 रहा है। 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं।

PSEB के 12वीं कक्षा के आज घोषित नतीजों में मानसा के ऊब्बा की सुपनीत कौर ने पंजाब में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर लुधियाना की सोहानी चोहान रहीं। इसके साथ ही तीसरे स्थान दिवांशी आई हैं। बड़ी बात है कि पंजाब की तीनों टॉपर्स ने 500 में से 500 नंबर परिवार और स्कूल सहित राज्य का नाम रोशन किया है। बताया जा रहा है कि पहला स्थान हासिल करने वाली छात्रा साइंस ग्रुप की है। जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली छात्राएं हम्यूमैनिटीज ग्रुप की हैं।
PSEB के 12वीं कक्षा के विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना अपना रोल नंबर और नाम दर्ज कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट को आप या तो सेव कर सकते हैं या डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं। वहीं अगर किसी छात्र को रिजल्ट देखने में परेशानी आती है, तो शिक्षा विभाग की तरफ से जारी हेल्पलाइन नंबर 95491-61161 पर संपर्क कर सकता है।
