Home क्राईम जालंधर के नामी स्कूल के बाहर छात्र पर हमला, गंभीर घायल छात्र, परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लगाए पल्ला झड़ने के आरोप

जालंधर के नामी स्कूल के बाहर छात्र पर हमला, गंभीर घायल छात्र, परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लगाए पल्ला झड़ने के आरोप

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के एक नामी स्कूल के बाहर छात्रों में लड़ाई- झगडे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के जेपी नगर में स्थित संत दास पब्लिक स्कूल के बाहर दो छात्रों में मामूली कहासुनी के बाद एक छात्र ने दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान एक छात्र गंभीर घायल हुआ है। घायल छात्र के परिजनों का कहना है कि स्कूल में बच्चों में मामूली हंसी मजाक के बाद थोड़ी बहस हुई लेकिन तभी टीचर ने मामला सुलझा दिया था। लेकिन एक युवक ने मन में रंजिश रखते हुए छुट्टी के बाद कुछ युवकों के साथ दूसरे युवक को घेर लिया और उसपर हमला कर दिया। इस दौरान छात्र गंभीर घायल हो गया।

घायल युवक की मां ने बताया कि कक्षा में दोनों के बीच हंसी-मजाक को लेकर विवाद हुआ था, जिसे स्कूल टीचर ने सुलझा दिया था। लेकिन छुट्टी के बाद आरोपी छात्र अपने साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद उनके बेटे को उसके दोस्त खून से लथपथ हालत में घर छोड़ कर गए। उनका कहना है कि हमले में उनके बेटे के सिर पर गहरी चोटें आई हैं।

वहीं पीड़ित परिवार ने स्कूल पर भी बात से पल्ला झड़ने का आरोप लगाया है। स्कूल के बाहर मौजूद परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद न तो आरोपी छात्र स्कूल आया और न ही उसके परिजन सामने आए। यहां तक कि स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उन्हें इस मामले में कुछ पता ही नहीं है। जबकि यह झगड़ा स्कूल के गेट न-4 के बाहर हुआ है। घायल छात्र के पिता का कहना है कि दूसरे लड़के का परिवार अब उनपर समझौते का दबाव रहा है, लेकिन उन्हें न्याय चाहिए।

 

 

You may also like

Leave a Comment