Home हिमाचल प्रदेश भरमौर में सड़क धसने से 300 फ़ीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, 1 व्यक्ति की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल

भरमौर में सड़क धसने से 300 फ़ीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, 1 व्यक्ति की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

भरमौर: हिमाचल के चंबा जिले के भरमौर इलाके में बीती देर रत एक भयानक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार चंबा के भरमौर में थल्ला रोड पर बीती देर रत अचानक सड़क का एक हिस्सा धसने से एक पिकअप गाड़ी 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान मदन लाल के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप गाड़ी भरमौर से पंसेई की ओर जा रही थी। लेकिन जैसे ही सुंकू टपरी के पास पहुंचा, सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। जिसके कारण वहां अनयंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे में मारा गया व्यक्ति और घायल दोनों आपस में चचेरे भाई थे। घायल युवक कि पहचान मनोज कुमार (पुत्र पवन कुमार) गंभीर रूप से घायल है जबकि हादसे में उनके चचेरे भाई मदन लाल की मौके पर ही मौत हो गई है। यह हादसा रात करीब 10 बजे हुआ बताया जा रहा है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। घायल मनोज कुमार को भरमौर में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी।

 

 

You may also like

Leave a Comment