Home क्राईम चंडीगढ़ में ग्रेनेड अटैक के अगले दिन HC को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

चंडीगढ़ में ग्रेनेड अटैक के अगले दिन HC को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में बीते दिन पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर हुए हैंड ग्रेनेड हमले की अगली ही सुबह शहर से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह चंडीगढ़ में स्थित पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि यह धमकी भरा ईमेल एसएसपी कार्यालय को भेजा गया है। वहीं धमकी भरा ईमेल प्राप्त होने के बाद से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं।

वहीं जानकारी देते हुए ड्यूटी ऑफिसर ने बताया कि ई-मेल में हाईकोर्ट परिसर में बम विस्फोट की धमकी दी गई है। जिसके तुरंत बाद से पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत हाईकोर्ट की तरफ रवाना कर दिया गया था। टीमों द्वारा हाईकोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों की गहनता से जांच की जा रही है। डॉग और बम स्क्वायड ने भी परिसर की चेकिंग की है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि धमकी वास्तविक है या अफवाह, लेकिन किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए हर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

 

You may also like

Leave a Comment