
दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर : जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी स. हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशों के तहत समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के दौरान सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है।
यह कार्रवाई इंस्पेक्टर पुष्प बाली, इंचार्ज सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण की अगुवाई में तथा इंद्रजीत सिंह, पीपीएस, डीएसपी (तफ्तीश) की निगरानी में की गई। मीडिया को जानकारी देते हुए एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने बताया कि रामपुर लल्लियां चौक के पास नियमित गश्त के दौरान सीआईए टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र मुख्तियार सिंह, निवासी गांव असमाइलपुर, थाना लोहियां, जिला जालंधर के रूप में हुई है। जिसके पास से पुलिस ने काले रंग का बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल नंबर पीबी 67-डी-9736 और बैग की तलाशी लेने पर 20 किलो कुचली हुई भुक्की (डोडे चूरा पोस्त) बरामद किया।

इस संबंध में मामला एफआईआर नंबर 29 दिनांक 11.03.2026 धाराएं 15-बी, 61, 85 एनडीपीएस एक्ट थाना: लांबड़ा, जिला जालंधर ग्रामीण दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है और 02 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। आगे पूछताछ जारी है और पुलिस ड्रग नेटवर्क में आरोपी के आगे और पीछे के लिंक की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ पुराने कई मामले दर्ज हैं।
आरोपी के खिलाफ पहले दर्ज मामले
1. एफआईआर नंबर 78 दिनांक 17.05.2020 – धारा 61-1-14 आबकारी एक्ट – थाना लोहियां

2. एफआईआर नंबर 58 दिनांक 24.05.2022 – धारा 61-1-14 आबकारी एक्ट – थाना लोहियां
3. एफआईआर नंबर 125 दिनांक 04.09.2022 – धारा 61-1-14 आबकारी एक्ट – थाना लोहियां
4. एफआईआर नंबर 135 दिनांक 27.09.2022 – धाराएं 457, 380, 411 आईपीसी – थाना लोहियां
5. एफआईआर नंबर 53 दिनांक 27.05.2023 – धारा 61-1-14 आबकारी एक्ट – थाना लोहियां
6. एफआईआर नंबर 04 दिनांक 09.01.2024 – धारा 61-1-14 आबकारी एक्ट – थाना लोहियां
7. एफआईआर नंबर 08 दिनांक 25.01.2024 – धारा 61-1-14 आबकारी एक्ट – थाना लोहियां
8. एफआईआर नंबर 01 दिनांक 06.01.2025 – धारा 61-1-14 आबकारी एक्ट – थाना लोहियां
9. एफआईआर नंबर 218 दिनांक 24.09.2020 – धाराएं 379, 411 आईपीसी – थाना लोहियां
10. एफआईआर नंबर 81 दिनांक 12.06.2025 – धाराएं 109, 115(2), 126(2), 191(3), 190, 221 बीएनएस तथा 25/27 आर्म्स एक्ट-थाना लोहियां
