Home जालंधर जालंधर के लोगों के लिए खुशखबरी, कैंट स्टेशन पर भी रुकेगी नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत ट्रेन

जालंधर के लोगों के लिए खुशखबरी, कैंट स्टेशन पर भी रुकेगी नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत ट्रेन

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: रेल विभाग जल्द जालंधर और आसपास के जिलों के यात्रियों को एक बड़ी सौगात देने जा रहा है। बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल से नई दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जालंधर कैंट स्टेशन पर भी रुकेगी। इस ट्रेन के 2 अप्रैल से जालंधर कैंट में स्थाई ठहराव की मंजूरी रेलवे ने दे दी है।

जानकारी के अनुसार यह ट्रेन पहले नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चलकर अंबाला कैंट में 8.10 बजे और लुधियाना स्टेशन पर 9.19 बजे पहुंचने के बाद सीधे 11.15 बजे पठानकोट स्टेशन पर रुकती थी। अब 2 अप्रैल से जालंधर कैंट में ठहराव मिलने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 10 बजे स्टेशन पर पहुंचेगी और 10.02 बजे पठानकोट के लिए रवाना होगी।

वहीं वापसी यात्रा में यह ट्रेन पठानकोट से शाम 5.29 बजे चलकर जालंधर कैंट स्टेशन पर 6.51 बजे पहुंचेगी और 6.53 बजे लुधियाना के लिए रवाना हो जाएगी। रेलवे द्वारा ट्रेन को जालंधर कैंट में मिले ठहराव के बाद जालंधर से कटरा जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। बताया जा रहा है कि जालंधर के लोगों द्वारा लंबे समय वंदे भारत के ठहराव कि मांग कि जा रही थी।

बता दें कि फिलहाल जम्मू जाने वाली दोनों ही वंदे भारत एक्सप्रेस रद्द चल रही हैं।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment