
दोआबा न्यूजलाइन (पंजाब / राजनीति)
पंजाब : पंजाब में पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ नवजोत कौर सिद्धू के पार्टी छोड़ देने के बाद शीर्ष नेताओं में घमासान और तेज हो गया है। पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया है कि वह डॉ नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी में वापिस लेकर आएंगें। उन्होंने पंजाब कांग्रेस और सिद्धू दम्पति के बीच चल रहे मामले को लेकर हल करने का दावा भी किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने इस मसले को हल करने के लिए कार्य भी शुरू कर दिया है।
बता दें कि पार्टी छोड़ने से पहले डॉ नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस पार्टी प्रधान राजा वड़िंग पर गंभीर आरोप लगाए थे।लेकिन राजा वड़िंग ने इस पर कहा था कि पार्टी उन्हें पहले से ही ससपेंड कर चुकी है।

जानकारों का कहना है कि पूर्व CM चन्नी का राजा वड़िंग और पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ यों बयान देना दर्शाता है कि चन्नी खुद को कांग्रेस में सुपीरियर दर्शाना चाहते हैं।
पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी का दावा है कि उन्होंने इस मसले को लेकर मेडम सिद्धू और पार्टी के सीनियर नेताओं से बात भी कर ली है ,उन्हें विश्वास है कि जल्द ही इस मसले का हल निकल जाएगा। चन्नी ने कहा कि डॉ नवजोत कौर सिद्धू के मन में कुछ नेताओं को लेकर रोष था। इसलिए गुस्से में आकर उन्होंने यह फैंसला ले लिया। चन्नी ने कहा कि गुस्से में इंसान कहना कुछ और चाहता है और कह कुछ और देता है। उन्होंने कहा कि मेडम सिद्धू के ब्यान से पार्टी और पार्टी के नेता मुश्किल में हैं।

अब यहाँ सवाल यह उठता है कि जब डॉ नवजोत कौर सिद्धू ने 500 करोड़ को लेकर बयान दिया था। उस समय CM तो चन्नी ही बने थे,और डॉ कौर ने आरोप लगाए थे कि चन्नी 500 करोड़ देकर CM बने है ,तो अब चन्नी अचानक डॉ नवजोत कौर सिद्धू के पक्ष में कैसे आ गए। दूसरी तरफ राजनैतिक जानकारों का कहना है कि चन्नी डॉ नवजोत कौर सिद्धू को अपने घुट में शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं ,क्योंकि डॉ नवजोत कौर अपने विरोधियों को समय -समय पर घेरती रहेंगीं और चन्नी कांग्रेस में मजबूत होते जायेंगे।
