

दोआबा न्यूज़लाइन
कंपकंपाती सर्दी का मौसम लगभग जा चुका है। अब ठंड शाम और सुबह की रह गई है तो ऐसे में महिलाओं को यह चिंता सतानी शुरू हो गई है कि वह अपने महंगे, गर्म और ऊनी कपड़े कैसे स्टोर कर के रखें ताकि अगले साल तक कपड़े साफ, सुरक्षित और पहनने लायक बने रहें। क्योंकि ऊनी कपड़े रखने में जरा-सी लापरवाही कपड़ों में बदबू, फंगस या कीड़ों की समस्या खड़ी कर सकती है। इसलिए सर्दियों के सभी कपड़ों को पैक करने से पहले सही तरीका जानना जरूरी है, ताकि अगली सर्दी में वे सुरक्षित और पहनने लायक बने रहें। आज हम आपको इसी से जुड़े कुछ जरुरी टिप्स देने जा रहे हैं जिससे आपके ऊनी और गर्म कपड़े लंबे समय तक नए जैसे रहेंगे।

पहाड़ी इलाकों को छोड़ कर मैदानी इलाकों में सर्दी अब सुबह-शाम की रह गई है तो ऐसे समय में लोग अपने भारी स्वेटर , शॉल और जैकेट रखने की तैयारी में हैं। कपड़ों को सुरक्षित स्टोर करने के लिए निचे दिए तरीके अपनाएं।

जानें सर्दियों के कपड़े कैसे सही तरीके से करें स्टोर:-

1. वूलन कपड़ों को हमेशा धो कर ही रखें, क्योंकि बिना धोए कपड़े रखने पर इनमें दाग पड़ सकते हैं और बदबू आ सकती है।

2. स्टोर करने से पहले वुलन कपड़ों से नमी पूरी तरह सूखने दें क्योंकि कपड़ों में नमी रहने पर फंगस और बदबू पैदा हो सकती है।
3. वूलन कपड़ों को सीधे धूप में सुखाने की बजाय हल्की हवा में सुखाना गर्म कपड़ों की सेहत के लिए बेहतर रहता है। इसलिए पैक करने से पहले कपड़ों को कम-से-कम 24 घंटे पूरी तरह सूखने दें।
4. गर्म कपड़ों के स्टोरेज की जगह हमेशा ठंडी, सूखी और हवादार होनी चाहिए ताकि कपड़ों में फंगस और बदबू पैदा न हो सके।
5. गर्म कपड़ों को स्टोर करते समय उनमें नीम की पत्तियां या कपूर रखें ताकि गर्म कपड़े कीड़े-मकोड़ों से बचे रहें।
6. गर्म कपड़ों को स्टोर करने के बाद कुछ महीनों के अंतराल पर कपड़ों को चेक जरूर करें।

7. वूलन कपड़ों को स्टोर करने के लिए कॉटन बैग या कपड़े का बॉक्स इस्तेमाल करें क्योंकि इनमें हवा पास होती रहती है, जिससे कपड़ों में नमी नहीं होती।
8. वूलन शॉल और स्वेटर को धोने के बाद उन्हें जोर से न निचोड़ने की बजाय हल्के हाथों से दबाकर एक्स्ट्रा पानी निकालें। फिर उन्हें किसी कपड़े पर फैलाकर समतल जगह पर सुखाएं।

9. ऊनी कपड़ों को अलमारी में कहीं कोने में लटकाकर रखने के बजाए उन्हें बक्सों में फोल्ड करके ही हमेशा रखें क्योंकि हेंगर में टांगने से कपड़े लटक जाते हैं।
ऊपर हमने आपको टिप्स दिए हैं कि आपको सर्दियों के बाद ऊनी और गर्म कपड़ों को कैसे सुरक्षित स्टोर करना है ताकि अगले साल भी कपड़े नए, सुरक्षित और पहनने लायक रहें। अब हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिन बातों का ध्यान आपको तब रखना है जब आप गर्म कपड़ों को स्टोर करें।
गर्म कपड़े स्टोर करते समय न करें ये गलतियां:-

1. सर्दियों के मौसम के बाद कभी भी गंदे कपड़ों को स्टोर ने करें, क्योंकि उनमें पसीना, स्किन ऑयल और खाने के सूक्ष्म कण रह जाते हैं। ये कपड़ों पर कीड़ों को आकर्षित करते हैं।
2. गर्म और ऊनी कपड़ों में हलकी भी नमी होने पर उन्हें कभी न पैक करें क्योंकि इससे कपड़ों में फंगस लग सकती है।
3. ऊनी कपड़ों के साथ कभी गीले या आधे सूखे कपड़े कभी नहीं रखने चाहिए, क्योंकि इससे नमी बढ़ती है।

4. परफ्यूम, डियोड्रेंट या किसी भी केमिकल स्प्रे को सीधे गर्म और ऊनी कपड़ों के पास रखना नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि इन केमिकल्स की गैस ऊन के फाइबर को कमजोर कर सकती है।
5. धोने के बाद कपड़ों को पूरी तरह सुखाएं और स्टोर करते समय नमी सोखने वाले पाउच साथ में जरूर रखें।
6. ऊनी कपड़ों के लिए सामान्य आयरन का उपयोग नहीं करना चाहिए बल्कि हमेशा स्टीम आयरन का ही प्रयोग करना चाहिए।
7. गर्म कपड़ों को धोने के लिए हार्श केमिकल वाले डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें, इससे कपड़े खराब हो सकते हैं। वुलेन कपड़ों के लिए माइल्ड या लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए, जो खास गर्म कपड़ों के लिए ही बने होते हैं।

