

दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: शहर के लाला लाजपत राय कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नवप्रवेशित नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए शपथ ग्रहण एवं दीप प्रज्वलन समारोह का आयोजन दिनांक 28-1-26 को प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक किया गया। यह समारोह विद्यार्थियों के नर्सिंग पेशे में प्रवेश का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत आए हुए अतिथियों का स्वागत करके और एक स्वागतम नृत्य प्रस्तुत करके की गई। यह दिन ज्ञान, सेवा, करुणा एवं मानवता के प्रतीक के रूप में नर्सिंग पेरो के मूल मूल्यों को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान डीप प्रज्वलन प्राचार्य शिव मोदगिल और प्रधानाचार्य नेहा वासुदेव द्वारा किया गया। इस समारोह में बीएससी नर्सिंग (25th बैच) और जी० एन० एम० नर्सिंग (35th बैच) के छात्र और छात्राओं ने द्वीप प्रज्वलन और शपथ ग्रहण की।

इसके पश्चात कॉलेज की प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नर्सिंग पेशे की गरिमा एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें मानव सेवा को अपना सर्वोच्च उद्देश्य बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ किया गया। यह समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहा जो कि उन्हें जिम्मेदार एवं संवेदनशील नर्स बनने की दिशा में आगे बढ़ने का मार्गदर्शन प्रदान करता है।

