Home एजुकेशन APJ कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स की छात्रा गुरजोत इंडियन शूटिंग टीम ट्रायल्स के लिए चयनित

APJ कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स की छात्रा गुरजोत इंडियन शूटिंग टीम ट्रायल्स के लिए चयनित

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स के विद्यार्थी अपने सर्वांगीण विकास के लिए सर्वदा प्रयासरत रहते हैं। कॉलेज की बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा गुरजोत कौर ने डॉ. करणी सिंह रेंज स्टेडियम नई दिल्ली में यूथ एंड जूनियर कैटेगरी में शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। अपने निरंतर अभ्यास से गुरजोत कौर ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग के बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर गुरजोत कौर को इंडियन शूटिंग टीम ट्रायल्स के लिए चयनित कर लिया गया।

इस अवसर पर डॉ. नीरजा ढींगरा ने गुरजोत कौर को मुबारक देते हुए कहा कि वह इंडियन टीम में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करे और कॉलेज को गौरवान्वित करने के साथ-साथ वह अपने अभिभावकों का नाम भी रोशन करे। डॉ ढींगरा ने गुरजोत का मार्गदर्शन करने के लिए फिजिकल एजुकेशन विभाग के प्राध्यापक साहिल महे के प्रयासों की प्रशंसा की।

 


 

 

You may also like

Leave a Comment