Home एजुकेशन मानव सहयोग स्कूल के विद्यार्थियों ने आइडिया इग्नाइट सीनियर प्रोग्राम में हासिल किया तीसरा स्थान

मानव सहयोग स्कूल के विद्यार्थियों ने आइडिया इग्नाइट सीनियर प्रोग्राम में हासिल किया तीसरा स्थान

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: मानव सहयोग स्कूल के विद्यार्थियों ने 7–8 नवंबर को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर द्वारा डी.पी.एस. स्कूल के सहयोग से लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित टेक स्प्रिंट 3.0 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने “आइडिया इग्नाइट- सीनियर” थीम के अंतर्गत अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया।

इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया आर्डुइनो ब्लूटूथ रिमोट कंट्रोल्ड कार मॉडल सभी को अत्यंत प्रभावित करने में सफल रहा। यह मॉडल शैक्षणिक, आकर्षक और किफायती होने के साथ-साथ तकनीकी नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण था।

इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाली टीम में अवनीत कौर, हरमनजीत कौर, निर्मान हीर और अंसप्रीत सिंह शामिल थे। विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना कुमार तथा समस्त अध्यापक वर्ग ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह सफलता मानव सहयोग स्कूल के विद्यार्थियों के भीतर नई सोच, तकनीकी कौशल और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment