Saturday, March 22, 2025
Home जालंधर हिसार की उदिता दूहन के साथ शादी के बंधन में बंधे जालंधर के ओलिंपियन हॉकी खिलाड़ी मनदीप

हिसार की उदिता दूहन के साथ शादी के बंधन में बंधे जालंधर के ओलिंपियन हॉकी खिलाड़ी मनदीप

by Doaba News Line

वीमेन हॉकी टीम की डिफेंडर है मनदीप की दुल्हनिया

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: पंजाब के ओलिंपियन हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह हरियाणा के हिसार की रहने वाली वीमेन हॉकी की खिलाड़ी उदिता दूहन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। जानकारी के अनुसार आज यानि शुक्रवार को हॉकी टीम के स्ट्राइकर मनदीप सिंह ने अपनी जीवन साथी के साथ जालंधर के मॉडल टाउन स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में फेर लिए। इस शादी समारोह में दोनों के परिवार और भारतीय हॉकी टीम के कई खिलाड़ी भी मौजूद रहे।

पंजाब और हरियाणा के इन दोनों हॉकी खिलाडियों की शादी आज जालंधर में सिख रीति-रिवाज से संपन्न हुई। बताया जा रहा है कि शादी के एक दिन पहले मनदीप सिंह के घर पर प्री-वेडिंग फंक्शन हुआ। जहाँ दोनों खिलाडियों ने हरियाणवी पहनावे और हॉकी ड्रेस में फोटो क्लिक करवाई। इसके साथ ही उनके घर में जागो के कार्यक्रम का आयोजन भी रखा गया था, जिसमें मनदीप अपने परिवार के साथ पंजाबी बोलियों पर थिरकते नजर आये।

बता दें कि मनदीप सिंह पंजाब पुलिस में DSP के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही उन्हें हॉकी टीम की गोल मशीन भी कहा जाता है। वहीं दूसरी तरफ उदिता महिला हॉकी लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी रही हैं। हॉकी की खिलाड़ी होने के साथ-साथ अब उदिता दूहन मॉडलिंग में भी करियर बना रही हैं ।

You may also like

Leave a Comment