Tuesday, March 18, 2025
Home राजनीति लुधियाना में पहुंचेंगे दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल, CM भगवंत मान के साथ करेंगे उद्योगपतियों और व्यापारियों से मुलाकात

लुधियाना में पहुंचेंगे दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल, CM भगवंत मान के साथ करेंगे उद्योगपतियों और व्यापारियों से मुलाकात

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में आज आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व सीएम केजरीवाल पहुँच रहे हैं। जानकारी के अनुसार आज आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल लुधियाना में एक रोड शो निकालेंगे। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान भी उनके साथ रहेंगे। यह लुधियाना के जवाहर कैंप में निकाला जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में आप समर्थक पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि यह रोड शो लुधियाना उपचुनाव के चलते निकला जा रहा है।

कहा यह भी जा रहा है कि आप पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 18 मार्च को लुधियाना के इनडोर स्टेडियम में रैली है। इसके बाद केजरीवाल और सीएम मान लुधियाना के उद्योगपतियों और व्यापारियों से मुलाकात मिलेंगे। दोनों नेता यहां आम जनता से होकर उनकी समस्याओं को जानेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह कार्यक्रम लुधियाना के होटल रेडिसन में आयोजित किया जा रहा है। जहां 400 के करीब व्यापारियों और कारोबारियों के पहुंचने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि दोनों नेता यहां उद्योग-व्यापार से जुड़े मुद्दों को संबोधित करेंगे और व्यापारियों से सलाह-मशवरा कर उनकी समस्याओं का समाधान निकला जाएगा। उन्होंमे कहा कि जिन व्यापारियों की समस्या छोटी होगी उसका मौके पर ही समाधान कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार कल ही वह सिविल अस्पताल के अपग्रेडेशन का भी उद्घाटन करेंगे।

वहीं आप सुप्रीमों केजरीवाल और सीएम मान आज कुछ ही महीनों में हल्का पश्चमी में होने वाले उप-चुनाव को लेकर भी विधायकों से गुप्त बैठक करेंगे। जहां उप-चुनाव में किस तरह से तैयारियां चल रही है इस संबंध में चर्चा होगी। ।

You may also like

Leave a Comment