पंजाब के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

दोआबा न्यूज़लाईन
जालंधर: पंजाब में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानि 27 फरवरी से लेकर अगले शनिवार तक से पंजाब में मौसम करवट बदलेगा। विभाग ने आज बारिश के लिए कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देखा जा है। पंजाब के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश देखने को मिली है। वहीं अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि आज पंजाब के अधिकतर इलाकों में हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं कई इलाकों में ओलावृष्टि होने का भी अनुमान है।
वहीं मौसम विभाग केंद्र के अनुसार आज भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। लेकिन उसके बाद तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट आएगी। वहीं आशंका यह भी जताई जा रही है कि आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर और फतेहगढ़ साहिब में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला और मानसा में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब के 3 शहरों में मौसम का हाल:
जालंधर: मौसम विभाग के अनुसार आज बादल छाए रहेंगे। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं है। जबकि इससे तापमान में 14 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया जा रहा है।
अमृतसर: आज बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश के साथ तेज हवाओं की भी संभावनाएं जताई जा रही है। यहां तापमान 14 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।
लुधियाना: मौसम विभाग के अनुसार इलाके में आज बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना है। तापमान 14 से 24 डिग्री के बीच रह रहने का अंदाजा लगाया जा रहा है।