
दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर शहर में होने वाले सड़क हादसों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। सड़क हादसे की कोई न कोई खबर रोजन देखने को मिल ही जाती है। ताजा घटना आज जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर चहेड़ू बेई पुल के पास से सामने आई है जहां एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मर दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में बाइक चाक कि मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विशाल निवासी जालंधर के रूप में हुई है, जो इंडियन ऑयल कंपनी में कार्यरत था। जबकि कार चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन समेत घटनास्थल से फरार बताया जा रहा है।
घटना कि जानकारी देते हुए एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह अपनी कार में हाईवे से गुजर रहा था तभी उसने लहूलुहान हालत में व्यक्ति को सड़क पर पड़ा देखा, जिसकी कोईं मदद नहीं कर रहा था। उसके बाद उन्होंने मौके पर अपनी गाड़ी रोकी और देखा की व्यक्ति सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। जिसके बाद उन्होंने तुरंत सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को हादसे की सूचना दी।

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर रोड सेफ्टी फोर्स की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सम्भावना जताई जा रही है कि कार ड्राइवर ने बाइक को टक्कर मारने के बाद उसके ऊपर से गाड़ी निकाल दी है, जिससे युवक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

