Home जालंधर Daily Horoscope : आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

Daily Horoscope : आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

मेष – पॉजिटिव : आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप प्रभावी और आध्यात्मिक लोगों से मिलेंगे और उनके अनुभवों से कई जरूरी बातें सीख पाएंगे। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित रहेंगे और उसे जल्दी ही पूरा कर लेंगे। आपकी सकारात्मक ऊर्जा और समझदारी से काम बनेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग : गहरा लाल, भाग्यशाली अंक: 9

वृष – पॉजिटिव : आप अपनी दिनचर्या में कुछ नयापन लाने के लिए रचनात्मक कामों में रुचि लेंगे और अपने व्यक्तित्व को भी बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। असरदार लोगों का साथ मिलेगा और कई तरह की जानकारी भी हासिल होगी। आपमें नई ऊर्जा रहेगी। बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन खुश रहेगा। 
भाग्यशाली रंग : नीला, भाग्यशाली अंक: 3

मिथुन – पॉजिटिव: आप बाहर के कामों में हिस्सा लेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घर की देखभाल से जुड़े कामों में भी अच्छा समय बीतेगा। संतान से कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा। 
भाग्यशाली रंग : केसरिया, भाग्यशाली अंक: 6

कर्क – पॉजिटिव: आज आप दूसरे कामों से ध्यान हटाकर खुद के लिए समय निकालेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार के यहां जाने का बुलावा भी मिलेगा। परिवार के साथ सुकून और मनोरंजन में बहुत अच्छा समय बीतेगा। संतान से कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। 
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2

सिंह – पॉजिटिव: आपने अपने निजी या परिवार के कामों को लेकर कुछ योजना बनाई है, तो उन्हें पूरा करने का सही समय है। जमीन जायदाद से जुड़ी चल रही दिक्कत दूर होगी। घर में रिश्तेदारों का आना जाना और मेल मिलाप घर के माहौल को खुशियों भरा बनाएगा। आपकी बात से लोग प्रभावित होंगे।
भाग्यशाली रंग : पीला, भाग्यशाली अंक: 1

कन्या – पॉजिटिव: आज आपकी मेहनत के कुछ फायदेमंद नतीजे सामने आएंगे और पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से भी राहत मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना आपकी तरक्की के रास्ते खोलेगा।
भाग्यशाली रंग: गहरा पीला, भाग्यशाली अंक: 9

तुला – पॉजिटिव: समाज या सामाजिक कामों में आप योगदान देंगे। कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। समय के साथ अपने काम करने के तरीके और स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है। यात्रा से जुड़ा कोई प्लान भी हो सकता है, जो फायदेमंद होगा। 
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 8

वृश्चिक – पॉजिटिव : सकारात्मक सोच रखें और योजना के हिसाब से अपने कामों को पूरा करें। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और पैसे कमाने के रास्ते भी मजबूत होंगे। किसी अविवाहित सदस्य के लिए शादी का अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। 
भाग्यशाली रंग : लाल, भाग्यशाली अंक: 9

धनु – पॉजिटिव : समय आपके हक में है। अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचानें और अपने किसी खास काम के लिए इनका उपयोग करें, आपको जरूर अच्छे नतीजे मिलेंगे। घर में सजावट से जुड़े कामों में भी व्यस्त रहेंगे। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। 
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 7

मकर – पॉजिटिव: घर में रिश्तेदारों या दोस्तों के आने से उनकी देखभाल में दिन का ज्यादातर समय बीतेगा। साथ ही खुलकर खर्च करने की भी इच्छा बनी रहेगी। घर में बच्चे के जन्म से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। आपकी बातचीत से लोग प्रभावित होंगे।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 2

कुंभ – पॉजिटिव: सितारे आपके हक में हैं। आसानी से आगे बढ़ते रहें। कोशिशें आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। कोई मंगल कार्य करने की योजना भी बनेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार घर में अच्छी ऊर्जा बनाए रखेगा। आपकी बातचीत से लोग प्रभावित होंगे। 
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 2

मीन – पॉजिटिव: आप घर की सजावट और रचनात्मक कामों में खुद को व्यस्त रखेंगे। घर की देखभाल से जुड़ा सामान ऑनलाइन खरीदने में भी समय बीतेगा। विद्यार्थियों को करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी बातचीत से लोग प्रभावित होंगे। 
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8

एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195

You may also like

Leave a Comment