दोआबा न्यूज़लाइन

मेष (Aries) आज आपकी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। लोग आपकी मजबूरी का फायदा उठा सकते हैं। राजनीति क्षेत्र में लोगों को कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। छोटी-छोटी यात्राओं के योग बनेंगे. व्यस्तता में वृद्धि होगी।
उपाय : आज चने की दाल तथा हल्दी दक्षिणा सहित मंदिर में दान करें।
वृषभ (Tauras) आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार साथ होगी। राजनीति में मित्रों में प्रियजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। तकनीकी कार्य में दक्ष लोगों को कोई सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नए मित्र बनेंगे।
उपाय : आज एक लाल कपड़ा मंदिर में दान करें।
मिथुन (Gemini) आज राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। भाषण देते समय अपनी वाणी पर विशेष ध्यान रखें। अन्यथा आपके मुख से कोई ऐसी बात निकल सकती है। जिससे बनी बात बिगड़ जाएगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी को स्वयं उठाने का प्रयास करें। अन्यथा अन्य के भरोसे छोड़ेंगे तो वह आपका काम बिगाड़ देंगे।
उपाय : आज गुलाब का इत्र लगाए।
कर्क (Cancer) आज आपकी कोई पुरानी इच्छा पूर्ण होगी। अपने व्यापार में ध्यान दें। अन्यथा व्यापार में गतिरोध आने से मन खिन्न हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन संबंधी समस्या से परेशान हो सकते है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को तलाश रहे लोगों को नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय : आज परिवार के प्रत्येक सदस्य से बार-बार धनी एकत्र करके गायों को चारा खिलाएं।
सिंह (Leo) आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी। बेरोजगार को रोजगार प्राप्त होने से शुभ संदेश प्राप्त होगा।
उपाय : आज मंगल मंत्र का मूंगे की माला पर पांच माला पर जाप करें।
कन्या (Virgo) आज दिन सामान्य सुख उन्नति दायक रहेगी। अपनी निजी परिस्थितियों को ध्यान रखकर ही महत्वपूर्ण कार्य में कोई बड़ा निर्णय ले। सामाजिक गतिविधियों के प्रति अधिक जागरूक रहें। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्य व्यक्तियों के लिए व्यवसाय की दृष्टि से लाभ की स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय : ॐ शुं शुक्राय नमः मंत्र का स्फटिक की माला पर पांच बार जाप करें।
तुला (Libra) आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधानी बरतें। सामान्य संघर्ष के पश्चात कुछ रुके कार्य बनेंगे। आज असमंजस वाली परिस्थितियों में धैर्यपूर्वक निर्णय लें। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है।
उपाय : ॐ नमो भगवते वासुदेवाय कहते हुए तुलसी के पौधे को पांच चम्मच दूध चढ़ाएं। और चांदी की थाली में केसर से स्वास्तिक बनाएं।
वृश्चिक (Scorpio) आज दिन की शुरुआत किसी तनाव के साथ होगी। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में कशमकश की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने धैर्य को बनाए रखें। अन्यथा बना हुआ कार्य बिगड़ जाएगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने कार्य के साथ अन्य कई जिम्मेदारी मिल सकती हैं।
उपाय : आज अपने रक्त संबंधियों से बराबर भाग में चांदी लेकर चलते पानी में बहा दें।
धनु (Saggitarius) आज व्यापार में आय के नए स्रोत खुलेंगे। विदेश यात्रा की कोई पुरानी इच्छा पूर्ण होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। नया व्यापार शुरू करने की योजना सफल होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा।
उपाय : हनुमान जी को तुलसी की माला चढ़ाएं और मीठा पान अर्पित करें।
मकर(Capricorn) आज अपनी समस्याओं को अधिक न बढ़ने दे। उनका तुरंत समाधान करने का प्रयास करें। इष्ट मित्रों के साथ साझेदारी में कोई कार्य न करें। अपने बलबूते पर ही कार्य क्षेत्र में निर्णय लें। विद्यार्थी वर्ग की पढ़ाई में अभिरुचि कम हो सकती है।उपाय :
एक पानी वाला नारियल मौली में बांध कर काले तिल चिपका कर गणेश जी को अर्पित करें।
कुंभ (Aqarius) राजनीतिक विरोधी पर भारी पड़ेंगे। किसी पुराने मुकदमे में जीत हासिल होगी. व्यापार में उन्नति साथ लाभ होगा। बहुराष्ट्रीय कंपनी से जुडे लोगों को राजनीति में सफलता मिलेगी।
उपाय : अर्जुन का वृक्ष लगाए और उसे पोषित करें।
मीन (Pisces) आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी प्रियजन से भेंट होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी। किसी प्रियजन के कारण सामान्य मान्य प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन संपत्ति मिलेगी। व्यापार में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। इतना अधिक आपको भोजन करने तक का भी फुर्सत नहीं मिलेगी।
उपाय : दक्षिणावर्ती शंख घर में रखें।
एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195 जानें कितने
