Wednesday, April 16, 2025
Home जालंधर Daily Horoscope:आज इन राशि के जातकों को जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी

Daily Horoscope:आज इन राशि के जातकों को जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

मेष राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं बहुत बचकर पार करें। लग्न का सूर्य आपको बहुत तरह से बचा रहा है, लेकिन चंद्रमा अष्टम भाव में होकर और द्वादश भाव में चार-चार ग्रह बैठकर आपकी स्थिति को थोड़ा सा खराब कर रहे हैं। प्रेम-संतान अच्छा है। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान पहले से बेहतर। व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान भी मध्यम है। तू-तू, मैं-मैं से बचें। बाकी व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। बाकी स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार की स्थिति आपकी अच्छी। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- ग्रह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान अच्छा होगा। व्यापार भी अच्छा है। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं या चीजें उपलब्ध होगी। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम-संतान में सुधार हो जाएगा। व्यापार अच्छा हो जाएगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- भाग्यवश काम बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान में सुधार हो गया है। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195

You may also like

Leave a Comment