Thursday, July 10, 2025
Home जालंधर Daily Horoscope : आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा रुका हुआ धन

Daily Horoscope : आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा रुका हुआ धन

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़ लाइन

मेष (Aries) आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से मनोबल में वृद्धि होगी। आपको अपनी योग्यता व ईमानदारी का फल प्राप्त हो सकता है। कार्यशाली में सकारात्मक परिवर्तन करने की कोशिश आवश्यकता रहेगी। सही समय पर उचित निर्णय लेने की कोशिश करें।
उपाय : आज शुद्ध चांदी शरीर पर धारण करें। श्री राम जी की आराधना करें।

वृषभ (Tauras) आज किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारियों की हां में हां करते रहें। आज कार्य क्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पहले से चली आ रही समस्या सुलझ जाएंगी। उन्नति लाभ प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे।
उपाय : आज श्री यंत्र की पूजा करें। ओपल रत्न चांदी में धारण करें।

मिथुन (Gemini) आज कार्य क्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है जिससे कार्य क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को उच्च पदस्थ व्यक्ति से मार्गदर्शन सानिध्य प्राप्त होगा। शासन में बैठे लोगों से निकटता बढ़ेगी। व्यवसाय करने वाले लोगों को नई आशा की किरण जागेगी। पहले से चली आ रही समस्या कम होगी।
उपाय : आज परस्त्री गमन न करें. गलत कामों से दूर रहें। दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ करें।

कर्क (Cancer) व्यापार में नए साझेदार बनेंगे. जिससे व्यापार की स्थिति सुधरेगी। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियों में कुछ कमी आएगी। पहले से रुके हुए कार्य बनने के संकेत प्राप्त होंगे। नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार अथवा परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
उपाय : आज श्री गणेश जी की आराधना करें। गणेश जी को दो पीले फूल अर्पित करें।

सिंह (Leo) आज किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद कर भरोसा न करें। अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। कार्य क्षेत्र में उन्नति लाभ के योग बनेंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के संकेत मिल रहे हैं। मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। कृषि कार्यों में आ रही बाधा सरकार की मदद से दूर होगी।
उपाय : आज शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और शिवजी की पूजा करें।

कन्या (Virgo) आज दिन की शुरुआत किसी तनावपूर्ण समाचार के साथ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ भागदौड़ रहेगी. कोर्ट कचहरी के मामले में कोई विश्वास पात्र व्यक्ति धोखा दे सकता है।
उपाय :  आज गौशाला में अपने वजन के बराबर गायों को हरा चारा दान करें।

तुला (Libra) आज नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। आपकी व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। नवीन उद्योग धंधे में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी।
उपाय : आज बादाम, अखरोट बहते पानी में बहाएं।

वृश्चिक (Scorpio) आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी जोखिम पूर्ण कार्य करने में सफलता मिलेगी। फोर्स से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। किसी राजनीतिक आंदोलन व अभियान की कमान आपको मिलेगी। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे।
उपाय : आज नीम के पांच पौधे लगाए उन्हें पोषित करें।

धनु (Sagittarius) आज पहले से रुके हुए कुछ कार्य बनने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में चली आ रही विघ्न बाधाएं कम होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। शिक्षा, आर्थिक, कृषि क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को लाभकारी संभावनाएं रहेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों की नवीन व्यवसाय के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी।
उपाय : बरसात का पानी छत पर रखें।

मकर(Capricorn) आज कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी पर संयम रखें। अन्यथा व्यर्थ वाद विवाद हो सकता है। पैतृक धन संपत्ति विवाद झगड़े का रूप ले सकता है। आप अपनी सूझबूझ से पारिवारिक विवाद को शांत करने का प्रयास करें। नौकरी में आपको नवीन दायित्व मिलने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार में समयबद्ध तरीके से कार्य करें।
उपाय : माता-पिता की मृत्यु के उपरांत यदि कष्ट हो तो घर में कहीं भी पत्थर लगाएं।

कुंभ (Aqarius) आज का दिन आपके लिए अधिक शुभ व उन्नति दायक रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य में सोच समझकर निर्णय लें। विरोधी उन्नति से जलेंगे। सामाजिक मान प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उच्च पद प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे।
उपाय : आज तेल में अपनी छाया देखकर तेल दान करें।

मीन (Pisces) आज व्यर्थ भागदौड़ बनी रहेगी। कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ का अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन खिन्न रहेगा। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद भी अपेक्षित सफलता न मिलने से मन कुछ उदास रहेगा।
उपाय : आज ॐ नारायणाय सुर सिंहाय नमः मंत्र का 51 बार जाप करें।

एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195

You may also like

Leave a Comment